तेलियाडीह गांव में 26 वर्षीय महिला का मिला शव, पति व ससुर हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
तेलियाडीह गांव में 26 वर्षीय महिला का मिला शव, पति व ससुर हिरासत में

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव से एक दुखद घटना सामने आया है. यहां एक 26 वर्षीय दो बच्चे की मां प्रीति देवी का शव गांव के एक कुएं से बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

मायके पक्ष के लोग पहुंचे करमाटांड़ थाना, की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव से एक दुखद घटना सामने आया है. यहां एक 26 वर्षीय दो बच्चे की मां प्रीति देवी का शव गांव के एक कुएं से बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान तेलियाडीह निवासी सुबोध कुमार रवानी की पत्नी प्रीति देवी (26 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, प्रीति देवी पिछले चार दिनों से लापता थीं. उनके पति सुबोध कुमार रवानी व उनके परिजनों ने करमाटांड़ थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया था. सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण जब कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने कुएं में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा. इसकी सूचना तुरंत गांव के लोगों को दी गयी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. बाद में शव की पहचान प्रीति देवी के रूप में की गयी. बताया जा रहा है कि मृतका दो बच्चे की मां थी. इस दुखद घटना के बाद से मासूम बच्चे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया. ग्रामीणों का कहना है कि प्रीति देवी को मारकर घर में छुपाया गया था और इस शव को रविवार की रात कुआं में डाला गया है. क्योंकि इस कुआं के बगल में मकई लगा हुआ है. इस मकई का पटवन 8 तारीख को मोटर लगाकर किया गया है, जबकि पानी बहुत हद तक सूख गया था. उस समय शव कहीं नजर नहीं आया था. इससे पता चलता है कि रविवार की रात में ही मृतका प्रीति देवी को कुआं में डाला गया है. इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी करमाटांड़ थाने पहुंच गये हैं. बेटी की अचानक मौत से मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. फिलहाल, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. उन्होंने कहा कि आवेदन मृतका की मां ने करमाटांड़ थाने में दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल मृतका के पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola