ePaper

झारखंड में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की होगी स्थापना : मंत्री डॉ इरफान

Updated at : 21 Jan 2026 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की होगी स्थापना : मंत्री डॉ इरफान

जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए दूरदर्शी कदम उठाया है.

विज्ञापन

फोटो – 13 डॉ इरफान अंसारी, मंत्री संवाददाता, जामताड़ा स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए दूरदर्शी कदम उठाया है. ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना और संचालन से झारखंड के स्वास्थ्य तंत्र में व्यापक, संरचनात्मक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट को ब्लॉक स्तर पर विकेंद्रित सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सेवा वितरण मंच के रूप में विकसित किया है, जिसका उद्देश्य क्लीनिकल सेवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है. यह इकाई निगरानी, योजना निर्माण, आपातकालीन तैयारी और समन्वित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया के लिए ब्लॉक स्तर की प्रमुख संस्थागत इकाई के रूप में कार्य करेगी. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि “ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. हमारा उद्देश्य है कि हर ब्लॉक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, समय पर जांच, सटीक डाटा और त्वरित स्वास्थ्य प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी बीमारी या महामारी से पहले ही प्रभावी नियंत्रण किया जा सके. विशेष रूप से आदिवासी, दूरदराज और वंचित क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola