प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट अब 19 से

राज्य में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने डीइओ को पत्र भेजकर सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2024-25 के आयोजन तिथि में आंशिक परिवर्तन करने काे कहा है.
जामताड़ा. राज्य में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने डीइओ को पत्र भेजकर सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2024-25 के आयोजन तिथि में आंशिक परिवर्तन करने काे कहा है. कहा है कि 63वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-17 बालक, अंडर-17 बालिका एवं अंडर-15 बालक के आयोजन के लिए समय सारणी उपलब्ध करायी गयी थी, लेकिन अत्यधिक गर्मी एवं मौसम विभाग की ओर से झारखंड के कई जिलों में यलो अलर्ट घोषित करने के कारण इसमें आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है. अब प्रखंड स्तर पर संशोधित तिथि 19 जून तक, जिला स्तरीय 25 जून तक, प्रमंडलीय स्तरीय 05 जुलाई तक व राज्य स्तरीय 09 से 11 जुलाई तक किया जाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




