भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ें विस चुनाव : प्रभारी

भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा फतेहपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई.बतौर मुख्य अतिथि नाला विधानसभा प्रभारी विपिन देव शमिल हुए.
फतेहपुर. भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा फतेहपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. इसमें बतौर मुख्य अतिथि नाला विधानसभा प्रभारी विपिन देव शमिल हुए. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि एकजुट होकर नाला विधानसभा में चुनाव लड़ना है और कमल का फूल खिलाना है. कहा कि आपस में किसी भी तरह का गिला शिकवा ना रखते हुए जिस नेता को टिकट मिले, उन्हें हृदय से सहयोग करना है. बूथ को मजबूत करने की बातें कही. उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो संपर्क कर सकते हैं. बैठक का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने किया. मंच का संचालन विवेक कुमार चौधरी ने किया. मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा, माधव चंद्र महतो, वीरेंद्र मंडल, प्रवीण प्रभाकर, विष्णु मंडल, राम सिंह, आभा आर्या, किरण बेसरा, नंदकिशोर झा, अमित मंडल, प्रसेनजीत घोष आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




