25 को जामताड़ा आयेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

Updated:
विज्ञापन
25 को जामताड़ा आयेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

जामताड़ा. भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

फोटो – 10 बैठक में भाजपा के नेतागण संवाददाता, जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय में दो कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जामताड़ा आयेंगें. प्रदेश अध्यक्ष पहली बार जामताड़ा में आ रहे हें. उनके स्वागत के लिए जामताड़ा जिला के नाला विधानसभा में जिम्मेदारी मनोज गोस्वामी को दिया गया है. उनके साथ पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल व भाजपा नेता माधव चंद्र महतो रहेंगें. धतुला मोड़ में ठाकुरमनी सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा. जामताड़ा के पोसोई मोड़ में स्वागत की जिम्मेदारी भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल को दी गयी है, जिनके साथ जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल रहेंगे. वहीं 27 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जामताड़ा आयेगें. इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाजपा नेता तरुण गुप्ता को दी गई है, जिनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राय निभाएंगे. बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री मितेश साह तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ने किया. मौक़े पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, भाजपा नेता माधव चंद्र महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, हरिमोहन मिश्रा, सुनील हांसदा, विनोद मंडल, जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रीना कुमारी, मिहिजाम नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, मीडिया प्रभारी आभा आर्या सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola