बिस्किट लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

बरमसिया मोड़ के समीप शीला नदी पुल के पास बिस्किट लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटा गया. दुर्घटना में ट्रक चालक राजाराम कुमार का सिर फट गया.
फोटो – 13 घायल चालक, 14 दुर्घटनाग्रस्त ट्रक कुंडहित. आसनसोल-दुमका मुख्य मार्ग पर बरमसिया मोड़ के समीप शीला नदी पुल के पास बिस्किट लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटा गया. दुर्घटना में ट्रक चालक राजाराम कुमार का सिर फट गया. उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार ट्रक कोलकाता से बिस्किट लोड कर दुमका की ओर जा रहा था. घायल चालक की हालत नियंत्रण में बताई गई है. उल्लेखनीय है कि बरमसिया स्थित शीला नदी पुल के निकट तीखा घुमावदार सड़क होने के कारण वहां अक्सर दुर्घटनाएं होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










