सड़क के किनारे पेड़ से टकरायी बाइक, दो लोग घायल

दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग पर हल्दीडीह के समीप एक बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गयी.
कुंडहित. दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग पर हल्दीडीह के समीप एक बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गयी. इससे बाइक चालक और उस पर बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को कुंडहित सीएससी में भर्ती कराया. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. घायल बाइक चालक की पहचान कुसुमघाटा गांव के सुमन राणा व लगेन चित्रकार के रूप में हुई है. दोनों व्यक्ति बाइक से हल्दीडीह से अपने गांव कुसुमघाटा जा रहे थे. इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गनीमत रही कि दोनों की जान बच गयी. बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










