पेड़ से टकरायी बाइक, चालक घायल, रेफर

पाथरचुड़ जंगल में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
कुंडहित. थाना क्षेत्र के पाथरचुड़ जंगल में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. फतेहपुर के जामजोड़ी से अपने घर बाबूपुर लौट रहे आनंद रविदास की बाइक पाथरचुड़ जंगल में सड़क से फिसल कर एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर कुंडहित पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. एएसआइ रमेंद्र कुमार ने बताया कि बाबूपुर का रहने वाला आनंद अपनी बाइक से जामजोड़ी से घर लौट रहा था. उन्होंने बताया कि बाइक चालक आनंद हेलमेट पहने हुए था, जिस वजह से उसकी जान बच गयी है. पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




