तेली समाज ने नारायणपुर में की बाबा नायक की पूजा

नारायणपुर. नारायणपुर मंडल टोला में सोमवार को बाबा नायक की पूजा श्रद्धा के साथ धूमधाम से हुई.
प्रतिनिधि, नारायणपुर. नारायणपुर मंडल टोला में सोमवार को बाबा नायक पूजा श्रद्धा के साथ धूमधाम से हुई. पूजा को लेकर तेली समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला. पूजा की शुरुआत शनिवार को पारंपरिक विधि ‘नहाय-खाय’ के साथ हुई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने कौंहड़ा-भात ग्रहण कर अनुष्ठान शुभारंभ किया. रविवार को उपवास रखते हुए संध्या समय तालाब के किनारे घाट पूजन किया गया. इसके बाद रात्रि में घर पर खरना प्रसाद बनाकर विधि-विधान से ग्रहण किया गया. तीसरे दिन सोमवार की सुबह पुनः तालाब के घाट पर पूजा-अर्चना की गयी. इसके पश्चात घर में भगवान भास्कर, भगवान विष्णु एवं बाबा नायक को अर्घ्य अर्पित कर पारंपरिक रीति से पूजा संपन्न हुई. समापन पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. पूजा के आयोजन में सत्यनारायण मंडल, लक्ष्मीनारायण मंडल, मनोज मंडल, सनोज मंडल, पंचानंद मंडल, देवानंद मंडल, प्रकाश मंडल, द्वारिका मंडल, विजय मंडल आदि का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




