आज आसनसोल-जसीडीह-झाझा, अंडाल पैसेंजर रहेंगी रद्द

Updated at : 11 Apr 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
आज आसनसोल-जसीडीह-झाझा, अंडाल पैसेंजर रहेंगी रद्द

जामताड़ा. 12 अप्रैल रविवार को आसनसोल मंडल के विभिन्न खंडों में करीब 4 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जायेगा.

विज्ञापन

– ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण रेल सेवाओं के अस्थायी विनियमन की घोषणा संवाददाता, जामताड़ा. आवश्यक अनुरक्षण एवं परिचालन कार्यों के निष्पादन के लिए 12 अप्रैल रविवार को आसनसोल मंडल के विभिन्न खंडों में करीब 4 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जायेगा. उक्त ब्लॉक के कारण कुछ रेल सेवाएं निरस्त, पुनर्निर्धारित, आंशिक रूप से समाप्त, आंशिक रूप से प्रारंभ तथा मार्ग में विनियमित की जायेंगी. रविवार को 63561 आसनसोल–जसीडीह मेमू पैसेंजर, 63565 जसीडीह–झाझा पैसेंजर, 63566 झाझा–जसीडीह पैसेंजर, 63545 अंडाल–जसीडीह पैसेंजर, 63546 जसीडीह–अंडाल पैसेंजर, 63298 झाझा–देवघर पैसेंजर, 63547 जसीडीह–बांका पैसेंजर, 63548 बांका–जसीडीह पैसेंजर, 73481 दुमका–जसीडीह पैसेंजर, 73484 जसीडीह–दुमका पैसेंजर, 63511 बर्द्धमान–आसनसोल पैसेंजर, 63513 बर्द्धमान–आसनसोल पैसेंजर, 63515 बर्द्धमान–आसनसोल पैसेंजर, 63512 आसनसोल–बर्द्धमान पैसेंजर, 63514 आसनसोल–बर्द्धमान पैसेंजर, 63516 आसनसोल–बर्द्धमान पैसेंजर, 63531 अंडाल–सैंथिया पैसेंजर, 63534 सैंथिया–अंडाल पैसेंजर की सेवा निरस्त रहेगी. इसके अलावा 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस यदि विलंब से चल रही हो तो ईसीआर क्षेत्राधिकारके मार्ग में उपयुक्त रूप से विनियमित की जा सकती है. …… आज ये ट्रेनें देरी से चलेगी – 13331 धनबाद-पटना एक्सप्रेस – 90 मिनट लेट 63573 जसीडीह-किऊल पैसेंजर – 60 मिनट लेट 22321 हावड़ा-सिउड़ी एक्सप्रेस – 90 मिनट लेट ……….. आज इन ट्रेनों का होगा आंशिक समापन व आंशिक प्रारंभ 63209 देवघर-पटना पैसेंजर-झाझा तक आंशिक समापन 63510 झाझा-बर्द्धमान पैसेंजर-आसनसोल से आंशिक प्रारंभ 63519 बर्द्धमान-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर-आसनसोल से आंशिक प्रारंभ 63509 बर्द्धमान-झाझा पैसेंजर-आसनसोल तक आंशिक समापन 63520 बोकारो स्टील सिटी-बर्द्धमान पैसेंजर-आसनसोल तक आंशिक समापन

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola