गर्मी के दस्तक देते ही बुधुडीह राय टोला में पेयजल संकट

Updated:
विज्ञापन
गर्मी के दस्तक देते ही बुधुडीह राय टोला में पेयजल संकट

नारायणपुर. गर्मी के दस्तक देते ही बुधुडीह गांव के राय टोला में पेयजल संकट गहरा गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. गर्मी के दस्तक देते ही बुधुडीह गांव के राय टोला में पेयजल संकट गहरा गया है. महीनों से खराब पड़े एकमात्र चापानल के कारण करीब 15 से अधिक परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी में पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को मजबूरन सिंचाई कूप के गंदे पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. ग्रामीण रविलाल राय ने बताया कि चापानल खराब होने की सूचना कई बार संबंधित विभाग को दी गयी, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गयी है. इस कारण महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज के कूपों से पानी लाना पड़ रहा है. लीलमनी देवी ने चिंता जताते हुए कहा चापानल बंद होने से हमलोग कूप का पानी पीने को मजबूर हैं. इससे पेट संबंधी बीमारियां फैलने लगी है. साथ ही बच्चों के कूप में गिरने का भी खतरा बना रहता है. बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या और विकराल रूप ले रहा है. दिनभर की मजदूरी छोड़कर पानी की व्यवस्था करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र चापानल की मरम्मत नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. मौके पर मीना देवी, बिमली देवी, मकरू राय, नागो राय, दुखन यादव आदि ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप कर खराब चापानल की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके. – क्या कहते हैं जेइ मामला मेरे संज्ञान में आया है. बहुत जल्द बुधुडीह राय टोला के पेयजल समस्या का निदान हो जायेगा. -संतोष कुमार, जेइ, पीएचइडी

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola