जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मामले में चेन्नई के अजितम कुडुंमा पर मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मामले में चेन्नई के अजितम कुडुंमा पर मामला दर्ज

जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा के सरकारी ईमेल आईडी में Ajitham [email protected] आईडी से आया था मेल संवाददाता, जामताड़ा जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पूरी तरह घेराबंदी कर कोर्ट के अंदर और बाहर भारी संख्या में आइआरबी के जवानों की तैनाती की गयी है. हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है और बिना जांच के किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया दिया जा रहा है. कोर्ट परिसर प्रवेश करने वाले सभी गेटों में मेटल डिटेक्टर लगाया गया है. कोर्ट के सभी सीसीटीवी चालू हैं. वहीं, मंगलवार की सुबह एसपी राजकुमार मेहता व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान बम डिस्पोजल टीम व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी पूरे परिसर की जांच की. टीम ने कोर्ट परिसर के सभी कमरों व आसपास में बारीकी से जांच की. बता दें कि सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिये भेजा गया था. इसकी सूचना प्रशासन को मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गयी और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. वहीं, मामले को लेकर जामताड़ा थाने में एक्स तमिलनाडु, रेटरीभल ट्रुप काडरे, ग्रेटर चेन्नई, तमिलनाडु के अजितम कुडुंमा के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. आवेदन में बताया गया कि व्यवहार न्यायालय जामताड़ा के सरकारी ईमेल आईडी में Ajitham [email protected] आइडी से एक मेल भेजा गया था, जिसमें भेजने वाले अजितम कुडुंमा एक्स तमिलनाडु रेटरीभल ट्रुप काडरे जज के चेंबर, कोर्ट परिसर में साइनाइड गैस से भरे 14 बम फटेंगें व कुछ बम ड्रोन से गिराए जाने का उल्लेख किया गया है. इस प्रकार ईमेल के माध्यम से व्यवहार न्यायालय जामताड़ा परिसर को साइनाइड गैस से भरे 14 बम से हमला कर जान माल की नुकसान की धमकी दिया जाना एक संजेय अपराध है. उक्त मामले में व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित एसआइ उमेश सिंह ने एक्स तमिलनाडु, रेटरीभल ट्रुप काडरे, ग्रेटर चेन्नई, तमिलनाडु के अजितम कुडुंमा के विरूद्ध जामताड़ा थाने में मामला दर्ज कराया. इस संबंध में जामताड़ा थाना कांड संख्या 30-2026, बीएनएस 2023, धारा 55, 351(2), 351(3), 351(4) दर्ज किया गया है. क्या कहते हैं एसपी कोर्ट परिसर का बम डिस्पोजल टीम व डॉग स्क्वायड से जांच कराई गई. फिलहाल कोर्ट परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिले हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. पुलिस निगरानी रखी है व जांच जारी है. टेक्निकल टीम भी मेल पर कार्रवाई कर रही है. – राजकुमार मेहता, एसपी, जामताड़ा

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola