अमलाचातर गांव में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

Updated at : 05 Jun 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
अमलाचातर गांव में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

जामताड़ा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर भाजपा की ओर से रविवार को उदलबनी पंचायत प्रभारी महावीर राय के नेतृत्व में अमलाचातर गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान 200 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. साथ ही ग्रामीणों को भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी. पंचायत […]

विज्ञापन

जामताड़ा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर भाजपा की ओर से रविवार को उदलबनी पंचायत प्रभारी महावीर राय के नेतृत्व में अमलाचातर गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान 200 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. साथ ही ग्रामीणों को भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी.

पंचायत सदस्यता प्रभारी ने कहा कि पंचायत के हर युवा-बुजुर्ग शिक्षित लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य दिया गया है. उसे 15 जून तक पूरा कर लिया जायेगा. इस मौके पर पंचायत के मुखिया राजाराम कोल, नेबुलाल महतो, दिनेश महतो, साधु महतो, सनातन महतो, नंदकिशोर महतो, सुकदेव सिंह, बलदेव महतो, कुंवर महतो, सुधीर महतो, ताराचंद महतो, अभिमन्यु महतो, तारापद कुमार, राजीव भंडारी, प्रदीप महतो, मनोज सिंह, मनोज महतो, संजय महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.

15 जून तक चलाया जायेगा सदस्यता अभियान : भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जामताड़ा जिला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अल्पकालिक कार्य विस्तार योजना के तहत 15 जून तक सदस्यता अभियान चलेगा. इसके तहत जामताड़ा जिला के प्रत्येक बूथ में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola