देवघर से सिलीगुड़ी जा रहा अवैध कोयला लदा दो ट्रक जब्त

Updated at : 03 Jun 2017 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर से सिलीगुड़ी जा रहा अवैध कोयला लदा दो ट्रक जब्त

जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ पूज्य प्रकाश की अगुवाई में पुलिस ने शुक्रवार सुबह को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चितरा मोड़ से अवैध कोयला से लदा दो ट्रक को जब्त किया है. साथ ही पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तारी की है. शुक्रवार को जामताड़ा नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के […]

विज्ञापन
जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ पूज्य प्रकाश की अगुवाई में पुलिस ने शुक्रवार सुबह को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चितरा मोड़ से अवैध कोयला से लदा दो ट्रक को जब्त किया है. साथ ही पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तारी की है. शुक्रवार को जामताड़ा नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय जानकारी देते हुये कहा कि जब्त किये गये दोनों ट्रक में कुल 44 टन अवैध कोयला लदा था. कोयला माफिया जाली कागजात के सहारे कोयला खपाने का प्रयास में थे, लेकिन पुलिस ने कोयला माफिया के मंसूबा पर पानी फेर दिया.
उन्होंने कहा कि उक्त कोयला देवघर जिला के चितरा थाना अंतर्गत बाझीकेंद्र के पास संचालित चोरी के अवैध कोयला डिपो से लोडकर बंगाल के सिलीगुड़ी ले जा रहा था. इस अवैध कोयला डिपो तथा व्यापार का संचालन कुख्यात कोयला तस्कर कुंठा यादव, तपन गण, अजित चौधरी, मंजीत चौधरी, शिवप्रकाश चौधरी द्वारा किया जा रहा था. हालांकि पुलिस ने कोयला व्यापारी सहित गिरफ्तार किये गये ट्रक के चालक व खलासी के विरुद्ध बिंदापाथर थाना में कांड संख्या 52/17 दर्ज किया है.
छापेमारी दल में ये थे शामिल
एसडीपीओ पूज्य प्रकाश जामताड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बाल्मिकी सिंह, जामताड़ा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, बिंदापाथर थाना प्रभारी बीके सिंह शामिल थे.
इसको किया गया गिरफ्तार
ट्रक चालक बिंदापाथर थाना क्षेत्र के दुमदुमी निवासी संजय यादव खलासी बिहार के छपरा निवासी निवास राय, देवघर मोहनपुर निवासी खलासी निमाय चंद्र गोराई, ट्रक चालक देवघर निवासी बैकुंठ यादव, बंगाल निवासी पाकु बाउरी, देवघर के चितरा निवासी झुमलाल यादव को गिरफ्तार किया गया है.
जामताड़ा के माफिया का रुख अब चितरा की ओरशुक्रवार को ट्रक की जब्ती से साफ हो गया है कि जामताड़ा के कोल माफियाओं ने अब अपना रुख चितरा की ओर कर लिया है. वहां से कोयला चाेरी करने में उन्हें परेशानी नहीं हो रही है. नाला में सख्ती व परेशानी के बाद वहां बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध खनन संभव नहीं रहा. अब चितरा के आसपास इलाकों में अपनी रोटी सेंकने में माफिया लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola