अप लाइन में फंसा ट्रक, दो घंटे तक रेल सेवा रही बाधित

Updated at : 28 May 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
अप लाइन में फंसा ट्रक, दो घंटे तक रेल सेवा रही बाधित

बेवा बाइपास स्थित रेल फाटक के पास हुई घटना जामताड़ा : पटना-हावड़ा मुख्य रेल लाइन के बेवा गांव स्थित रेल फाटक संख्या 8 एसी के पास आप लाइन में ट्रक फंस गया. इससे दो घंटे तक अप लाइन के सभी ट्रेनों का परिचालन बाधित रही. बताया जाता है कि शुक्रवार रात 8:40 बजे दुमका से […]

विज्ञापन

बेवा बाइपास स्थित रेल फाटक के पास हुई घटना

जामताड़ा : पटना-हावड़ा मुख्य रेल लाइन के बेवा गांव स्थित रेल फाटक संख्या 8 एसी के पास आप लाइन में ट्रक फंस गया. इससे दो घंटे तक अप लाइन के सभी ट्रेनों का परिचालन बाधित रही. बताया जाता है कि शुक्रवार रात 8:40 बजे दुमका से कोलकाता मक्का लेकर जा रहे ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 39 ए 0135 के अप लाइन पर ही खराब हो गया.
लाइन बाधित होने की जानकारी रेल प्रशासन के अधिकारी तक पहुंची कि तुरंत ही आरपीएफ और अधिकारी पहुंचे और ट्रक को हटाने के प्रयास में जुट गये. कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से ट्रक को अप लाइन पर से हटाया गया.
इन ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित
अप लाइन में ट्रक फंस जाने से तीन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब चली. इसमें मिथिला एक्सप्रेस, समर स्पेशन ट्रेन तथा आसनसोल-देवघर इएमयू पैसेंजर ट्रेन है. वहीं आरपीएफ ने ट्रक और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर जामताड़ा स्थित आरपीएफ थाना आया. जहां पर मामला दर्ज करने के बाद ड्राइवर को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola