आंध्रप्रदेश की पुलिस पहुंची फतेहपुर
Updated at : 19 May 2017 1:32 AM (IST)
विज्ञापन

खाते में दो लाख रुपये आने का है मामला आरोपित को एक जून तक विशाखपट्टनम साइबर सेल में उपस्थिति होने का नोटिस फतेहपुर : साइबर क्राइम मामले में गुरुवार को आंध्र प्रदेश की पुलिस फतेहपुर पहुंची. आंध्र की पुलिस ने फतेहपुर निवासी विवेक सावंत को नोटिस दिया. विवेक के खाते में लगभग दो लाख रुपये […]
विज्ञापन
खाते में दो लाख रुपये आने का है मामला
आरोपित को एक जून तक विशाखपट्टनम साइबर सेल में उपस्थिति होने का नोटिस
फतेहपुर : साइबर क्राइम मामले में गुरुवार को आंध्र प्रदेश की पुलिस फतेहपुर पहुंची. आंध्र की पुलिस ने फतेहपुर निवासी विवेक सावंत को नोटिस दिया. विवेक के खाते में लगभग दो लाख रुपये ट्रांसफर किया गया है. इसको लेकर विशाखापट्टनम थाने में शिकायत की गयी है. नोटिस में कहा गया है कि एक जून से पहले आरोपित को विशाखापट्टनम साइबर सेल में उपस्थित होना है. इस संबंध में थाना प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने बताया कि विशाखापट्टनम साइबर सेल से नोटिस आया है. जिसकी तामिला कर दिया गया है.
आरोपित की अनुपस्थिति में उनके पिता को नोटिस दिया गया है. लगभग दो लाख रुपये उसके खाता में आने का मामला है. बता दें कि साइबर क्राइम मामले में जामताड़ा जिला का करमाटांड़ थाना क्षेत्र बदनाम हो गया है. यहां सभी राज्यों की पुलिस साइबर अपराधी की तलाश में आ चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




