हर गांव में दो से तीन डोभा बनाये जायें
Updated at : 17 May 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

मनरेगा की समीक्षा में आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा मनरेगा, स्वच्छता पर मंगलवार को मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने पदािकारियों को कहा है कि जो काम नहीं करेंगे उनका वेतन रोक दिया जायेगा. साथ ही लक्ष्य साधने के लिए रेस हो जाने की बात कही. जामताड़ा : मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने मंगलवार को मनरेगा […]
विज्ञापन
मनरेगा की समीक्षा में आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा
मनरेगा, स्वच्छता पर मंगलवार को मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने पदािकारियों को कहा है कि जो काम नहीं करेंगे उनका वेतन रोक दिया जायेगा. साथ ही लक्ष्य साधने के लिए रेस हो जाने की बात कही.
जामताड़ा : मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने मंगलवार को मनरेगा योजना की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया. इस दौरान मनरेगा आयुक्त श्री त्रिपाठी ने मनरेगा मानव दिवस का दिये गये लक्ष्य को पाने का निर्देश दिया. कहा प्रत्येक पंचायत में सौ मानव दिवस प्रतिदिन सृजन होना चाहिये अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. वहीं डोभा निर्माण को एमआइएस पूरा करने का निर्देश दिया. प्रत्येक गांव में दो से तीन डोभा का निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया. पंचायत स्तर पर लगाये गये कैंप के तहत डीबीटी कार्य को 95 प्रतिशत एवं मजदूर कार्ड सत्यापन शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया.
प्रत्येक रोजगार सेवक को 50 जियो टैंगिंग प्रति माह करने का निर्देश दिया. मनरेगा योजना में महिला मजदूरों की भागीदारी बढ़ाने का निर्देश दिया. जिला के कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी को नई योजना स्वीकृत करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी कुमार मिथिलेश प्रसाद, डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो, डीआरडीए परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, बीडीओ जामताड़ा अमित कुमार, ज्ञानशंकर जायसवाल, अरविन्द कुमार ओझा, प्रभाकर मिर्धा, जाहिर आलम, बीपीओ प्रदीप टोप्पो सहित अन्य बीपीओ मौजूद थे.
डीडीसी ने बीपीओ से पूछा स्पष्टीकरण
वीडियो क्रांफ्रेंस के बाद डीडीसी कुमार मिथिलेश प्रसाद ने बीडीओ व बीपीओ के समीक्षा किया. इस दौरान सभी द्वारा शत-प्रतिशत कार्य पूरा नहीं करने पर तथा डीबीटी कार्य 95 प्रतिशत नहीं होने पर डीडीसी ने असंतोष व्यक्त किया. साथ ही सभी बीपीओ से स्पष्टीकरण पूछा गया. मौके पर डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो, बीडीओ अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




