आठ लाख में एक भी फूल नहीं खिले
Updated at : 16 May 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

खुलासा . राशि तो मिली लेकिन पौधे नहीं लगे सरकारी राशि का का कोई हिसाब किताब नहीं विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत उद्यान विभाग जामताड़ा द्वारा बागवानी मिशन के तहत दो फूल बगान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिसमें से एक तरकोजोरी पंचायत के कठबरारी गांव में एवं सीताकाटा पंचायत के […]
विज्ञापन
खुलासा . राशि तो मिली लेकिन पौधे नहीं लगे
सरकारी राशि का का कोई हिसाब किताब नहीं
विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत उद्यान विभाग जामताड़ा द्वारा बागवानी मिशन के तहत दो फूल बगान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिसमें से एक तरकोजोरी पंचायत के कठबरारी गांव में एवं सीताकाटा पंचायत के तीन नंबर बगान में योजना का निर्माण कराया गया है. प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम सुंदर मंडल ने सोमवार दोपहर को दोनों योजना स्थल का निरीक्षण किया किया. इस दौरान देखा गया कि इस योजना में काफी अनियमितता बरती गयी है.
सिर्फ शेड का निर्माण किया गया है. इसमें न ही बोरिंग किया गया है और ना ही पौधा लगाया गया है. निरीक्षण के बाद श्याम सुंदर मंडल ने अपने आवास पर इस योजना के सिलसिले में प्रेसवार्ता किया. प्रेसवार्ता में श्याम सुंदर मंडल ने कहा कि तरकोजोरी में सानिया ग्रुप एवं तीन नंबर बगान में मनीष गुटगुटिया के नाम पर योजना की स्वीकृति मिली है. इस योजना में बागवानी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया गया है. सिर्फ शेड निर्माण कार्य पर दोनों योजनाओं में 8-8 लाख की निकासी कर ली गयी है. इसमें किसी प्रकार का फूल का पौधा का रोपण नहीं किया गया.
विभाग को पता भी नहीं क्या कर रहे रुपयों का लाभुक
सिर्फ कागजों पर हुई बागवानी
बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने निरीक्षण कर की शिकायत
क्या कहते हैं डीएचओ
डीएचओ अजय कुमार सिंह ने कहा दोनों योजनाओं में 8-8 लाख की राशि लाभुकों को मिल चुकी है और 8-8 लाख की राशि किसान को स्वयं लगाना है. पौधे की बागवानी हो चुकी है. यदि ऐसा है तो हम कल निरीक्षण के लिए जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




