नकदी की कमी से लोग परेशान

Updated at : 15 May 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
नकदी की कमी से लोग परेशान

मुसीबत. कैश के लिये लोग बैंकों के लगा रहे चक्कर, नहीं दूर हो रही समस्या एक सप्ताह तक और लोगों को होगी दिक्कत जामताड़ा : जामताड़ा के लोगों के लिये अच्छी खबर नहीं है. जामताड़ा में नोट की काफी किल्लत है ओर एक सप्ताह तक लोगों को बैंक से परेशानी हो सकती है. जामताड़ा के […]

विज्ञापन

मुसीबत. कैश के लिये लोग बैंकों के लगा रहे चक्कर, नहीं दूर हो रही समस्या

एक सप्ताह तक और लोगों को होगी दिक्कत
जामताड़ा : जामताड़ा के लोगों के लिये अच्छी खबर नहीं है. जामताड़ा में नोट की काफी किल्लत है ओर एक सप्ताह तक लोगों को बैंक से परेशानी हो सकती है. जामताड़ा के सारे बैंकों में नोट की किल्लत है. आरबीआइ से नोट नहीं भेजे जा रहे हैं, जिस कारण से पिछले कई दिनों से लोगों को परेशानी हो रही है. बैंक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री के नोटबंदी के बाद से शुरुआत के कुछ दिनों तक व्यवसायियों ने कैशलेस ट्रांजेक्शन को अहमियत दी थी. लेकिन धीरे-धीरे कैशलेस की अहमियत को व्यवसायियों ने देना बंद कर दिया. सभी कारोबार नकद करना शुरू कर दिया. जिसके कारण ही आरबीआइ ने नोट भेजना बंद कर दिया है.
जामताड़ा जिला के एटीएम में पैसे नहीं रहने के कारण एटीएम बंद है. शादी ब्याह का मौसम चल रहा है और बैंक तथा एटीएम से पैसे नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लोग काफी हाथ-पैर मारने के बाद कुछ रुपये ही जुगाड़ कर अपना काम चला रहे हैं. बैंक सूत्र के मुताबिक जामताड़ा में विभिन्न बैंकों से कुल 156 ई-पॉश मशीन व्यवसायियों को दिया गया है, जो कुछेक दुकानदार ही इसका उपयोग कुछ-कुछ क्षेत्र में कर रहे हैं. शेष सभी नकद से ही कारोबार कर रहे हैं.
कहते हैं एलडीएम
एलडीएम ए अंसारी ने कहा कि नोट की किल्लत एक सप्ताह तक चलेगा. उसके बाद ही कुछ नॉर्मल होने की संभावना है. पिछले दिनों रांची में आरबीआइ की हुई बैठक में बहुत से कारणों के चलते नोट की सप्लाई कम करने की बात उठी थी. एक सप्ताह तक के बाद ही नोट की समस्या कम हो सकेगा.
कहते हैं चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव
चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि जामताड़ा में जनता जागरूक नहीं होने के कारण कैशलेस ट्रांजेक्शन नहीं हो रहा है. कैशलेस ट्रांजेक्शन में सरकार को कर भी देना पड़ता है. इसलिए जनता टैक्स देने के डर से नकद कारोबार कर रहे हैं. इसमें व्यवसायी का कोई गलती नहीं है.
झाविमो ने चक्का जाम को सफल बनाने का किया आह्वान
कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बनायी आंदोलन की रणनीति
बिंदापाथर : झारखंड विकास मोर्चा की स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक गेड़िया स्थित कालाझरिया मैदान में हुई. बैठक की अध्यक्षता झाविमो के जिला महामंत्री अजय मंडल ने की. बैठक में आठ सूत्री मांगों को लेकर झाविमो के निर्धारित 16 मई को मशाल जुलूस एवं 18 मई को राज्य भर में चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाने का विचार विमर्श किया गया. श्री मंडल ने बताया गोड्डा में अडाणी पावर प्लांट की भूमि अधिग्रहण की जांच
, विधायक प्रदीप यादव सह अन्य आंदोलनकारियों पर झूठे मुकदमा वापस, गोला, बड़कागांव व खुंटी गोलीकांड की न्यायिक जांच, सीएनटी- एसपीटी एक्ट में किये गये सुधार को निरस्त करने, पिछड़ा वर्ग को सरकारी नौकरी में 27 प्रतिशत आरक्षण सह अन्य मांगों को लेकर झाविमो ने आंदोलन का निर्णय लिया है.
श्री मंडल ने बताया नाला विधानसभा के नेता माधव चन्द्र महतो ने जामताड़ा जिला में आंदोलन को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कस लेने का निर्देश दिया. मौके पर नंदकिशोर महतो, सुभाष महतो, नकुल सिंह, अर्जुन सिंह, मानिक महतो, शिवकुमार हेम्ब्रम, अमर महतो, जगबंधु महतो, राजू सिंह, आकाश महतो, मनीलाल महतो, बैद्यनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola