मुचियाडीह, चिरुडीह में दर्जनों चापानल खराब: जिप अध्यक्ष

जामताड़ा : जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के बाकुडीह पंचायत का भ्रमण किया. इस दौरान मुचियाडीह, चिरुडीह सहित अन्य गांवों में दर्जनों चापानल खराब पाया. जिप अध्यक्ष श्रीमति बेसरा ने कहा कि मुचियाडीह गांव में कई चापानल खराब है. कई ऐसे चापानल है जो आधा घंटा चलाने के बाद पानी […]
जामताड़ा : जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के बाकुडीह पंचायत का भ्रमण किया. इस दौरान मुचियाडीह, चिरुडीह सहित अन्य गांवों में दर्जनों चापानल खराब पाया. जिप अध्यक्ष श्रीमति बेसरा ने कहा कि मुचियाडीह गांव में कई चापानल खराब है. कई ऐसे चापानल है जो आधा घंटा चलाने के बाद पानी निकलता है.
कई चापानल के पाइप सड़ गया है. लेकिन विभाग देखने तक नहीं जाते हैं. उदयपुर आंगनबाड़ी केंद्र में भी चापानल खराब पड़ा है. जिप अध्यक्ष ने कहा कि पेयजल विभाग पानी की समस्या को दूर करने में पीछे हो रहे है. सभी पुराने चापानल मरम्मति की मांग किया है. वहीं नये चापानल निर्माण के लिए जिला प्रशासन से मांग किया है. जिप अध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द चापानल की समस्या को दूर किया जायेगा. इसके लिए प्रशासन से वार्ता किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




