शराब बिक्री, जुआ व लॉटरी खेल के संचालन के विरोध में आधी आबादी की सीधी कार्रवाई

Updated at : 13 May 2017 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
शराब बिक्री, जुआ व लॉटरी खेल के संचालन के विरोध में आधी आबादी की सीधी कार्रवाई

जामताड़ा : चेतावनी के बावजूद भी जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के महुलडंगाल मुहल्ला में हो रहे अवैध शराब संचालन के खिलाफ शुक्रवार को महिलाओं ने शराब माफिया को बंधक बना लिया. साथ ही कई लीटर शराब को नष्ट कर दिये. बता दें कि शुक्रवार को महुलडंगाल मुहल्ले के महिलाओं को सुबह जानकारी मिला कि कुछ […]

विज्ञापन
जामताड़ा : चेतावनी के बावजूद भी जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के महुलडंगाल मुहल्ला में हो रहे अवैध शराब संचालन के खिलाफ शुक्रवार को महिलाओं ने शराब माफिया को बंधक बना लिया.
साथ ही कई लीटर शराब को नष्ट कर दिये. बता दें कि शुक्रवार को महुलडंगाल मुहल्ले के महिलाओं को सुबह जानकारी मिला कि कुछ शराब माफिया किस्म के लोग महुआ शराब बेचने के लिए मुहल्ला आये हुए हैं. तुरंत ही मुहल्ला एकजुट हो गये और पूरे मुहल्ले के चारों तरफ से घेर कर शराब माफिया को पकड़ लिया. साथ ही कई लीटर शराब को नष्ट कर दिया.
इसी दौरान जब महिला उक्त आरोपित को पकड़ कर थाना ले जा रहे थे तो किसी तरह माफिया महिला के बंधक से छूट कर भाग निकाला. उसके बाद काफी संख्या में महिला नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के आवास पहुंचे और उसके बाद नपं अध्यक्ष के अगुवाई में महिलाओं ने उत्पाद विभाग को घेर लिया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने उत्पाद विभाग के कार्यालय के समक्ष बैठ गए और कहने लगे कि जबतक पुलिस जाकर गांव में शराब बेचने वाले को नहीं पकड़ती है. तब तक हमलोग यहां से नहीं उठेंगे, फिर उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर विभाग के पुलिस बल महिलाओं के साथ मुहल्ला पहुंची और मुहल्ला के महिला पुलिस पदाधिकारी के हाथ पकड़-पकड़ कर शराब और जुआ खेलने वाले के घरों में छापेमारी की. लेकिन छापेमारी के दौरान कोई भी लोग अपने घर में नहीं थे.
चेतावनी का नहीं हुआ था असर
बता दें कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के महुलडंगाल मुहल्ला में आये दिन शराब के सेवन से हो रहे मौत के मद्देनजर 10 मई को शाम में वार्ड पार्षद सुनिता देवी की अध्यक्षता में मुहल्ला के सभी महिला की बैठक आयोजित की गई थी. बैठक के दौरान निर्णय लिया गया था कि मुहल्ला में न ही शराब का संचालन होने दिया जायेगा ओर न ही जुआ और अन्य गलत कारोबार का. महिलाओं ने शराब माफिया को चेतावनी भी दी थी, लेकिन शराब माफिया महिला की चेतावनी को हल्के मेंे लिया. अंत में महिलाओं ने सीधी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया को पकड़ लिया तथा शराब को नष्ट कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola