सेवा में समर्पण की खायी कसम

मिहिजाम : चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में 12 मई 2017 को कस्तूरबा गांधी अस्पताल में स्टाफ नर्सों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन किया गया. चिरेका महाप्रबंधक वीपी पाठक ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए मजूमदार, चिरेका के वरीय अधिकारी तथा महिला कल्याण संगठन की सदस्याें के साथ-साथ […]
मिहिजाम : चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में 12 मई 2017 को कस्तूरबा गांधी अस्पताल में स्टाफ नर्सों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन किया गया. चिरेका महाप्रबंधक वीपी पाठक ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए मजूमदार, चिरेका के वरीय अधिकारी तथा महिला कल्याण संगठन की सदस्याें के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी अस्पताल चित्तरंजन के सभी डॉक्टर उपस्थित थे. इस वर्ष का यह दिवस आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की 197 वीं जन्म दिवस की याद में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी अस्पताल की सभी नर्सों ने मोमबत्ती जलाकर नये सिरे से मानवता की सेवा प्रदान करने की शपथ ली. चिरेका के स्टाफ नर्सों द्वारा स्लाइड शो के जरिये कॉर्डियोपल्मोनरी रिसससिटशन पर एक डेमोंस्ट्रेशन का भी आयोजन किया गया.
इस अवसर पर चिरेका महाप्रबंधक वीपी पाठक ने अस्पताल परिसर में एक नई एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बोलते हुए श्री पाठक ने मानव जाति के लिए केजी अस्पताल की नर्सों के द्वारा उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की और श्रीमती मंजूला मजूमदार, असिस्टेंट नर्सिंग अधिकारी के नेतृत्व में चिरेका के स्टाफ नर्सों के लिए बीस हजार रुपये के सामूहिक पुरस्कार की घोषणा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




