हल्की बारिश से तीन प्रखंड में ब्लैक आउट

Updated at : 12 May 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
हल्की बारिश से तीन प्रखंड में ब्लैक आउट

जामताड़ा : गुरुवार दोपहर बाद अचानक बारिश से लोगों को उमस भरी गरमी से राहत मिली. पत्थर के साथ बारिश हुई जिससे गरमी से लोगों ने राहत की सांस ली. बारिश से जहां लोगों को राहत मिली वहीं दूसरी ओर घंटों बिजली गुल रही. देर शाम के बाद शहर में बिजली बहाल हुई. बारिश के […]

विज्ञापन

जामताड़ा : गुरुवार दोपहर बाद अचानक बारिश से लोगों को उमस भरी गरमी से राहत मिली. पत्थर के साथ बारिश हुई जिससे गरमी से लोगों ने राहत की सांस ली. बारिश से जहां लोगों को राहत मिली वहीं दूसरी ओर घंटों बिजली गुल रही. देर शाम के बाद शहर में बिजली बहाल हुई. बारिश के कारण बिजली की आंख मिचौनी जारी रही.

इस बारिश से नारायणपुर, कुंडहित तथा फतेहपुर में ब्लैक आउट हो गयी. बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश से नारायणपुर, फतेहपुर, कुंडहित में बिजली बहाल होने में पांच दिन का समय लगा था. इस बार की बारिश से तीनों प्रखंड में कब तक बिजली बहाल हो पायेगी इसे लेकर तीनों प्रखंड के लोगों में मायूसी छा गयी है.

कुंडहित के राजू राय, संतोष सिन्हा, पिंटू मंडल ने कहा कि हल्की बारिश होने पर भी कुंडहित में सप्ताह भर ब्लैक आउट रहता है. जामताड़ा से कुंडहित का 33 हजार बिजली लाइन विभागीय अनुसार फॉल्ट लाइन माना जा रहा है. बावजूद विभाग इस दिशा में कोई विकल्प की व्यवस्था नहीं कर रही है. जिसके कारण आये दिन कुंडहित एवं फतेहपुर के लोगों को बिजली परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola