झाविमो 18 को करेगा चक्का जाम

Updated at : 12 May 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
झाविमो 18 को करेगा चक्का जाम

पार्टी नेता प्रदीप यादव की गिरफ्तारी का करेंगे विरोध कहा : झूठे मामले में फंसा कर प्रदीप यादव को सरकार ने भिजवाया जेल, यह ठीक नहंी है जामताड़ा : झारखंड विकास मोरचा जामताड़ा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो सुनील कुमार हांसदा की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में 18 मई को संपूर्ण झारखंड में […]

विज्ञापन

पार्टी नेता प्रदीप यादव की गिरफ्तारी का करेंगे विरोध

कहा : झूठे मामले में फंसा कर प्रदीप यादव को सरकार ने भिजवाया जेल, यह ठीक नहंी है
जामताड़ा : झारखंड विकास मोरचा जामताड़ा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो सुनील कुमार हांसदा की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में 18 मई को संपूर्ण झारखंड में चक्का जाम को लेकर चर्चा किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 मई को जामताड़ा में भी असर दिखेगा. जामताड़ा में दो जगह पर कार्यकर्ता द्वारा चक्का जाम की जायेगी. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री हांसदा ने कहा कि झारखंड विकास मोरचा के अलावे कई राजनीतिक दल एवं गैर राजनीतिक झारखंड की माटी एवं हक बचाने के लिए लगातार संघर्ष करेगा. लेकिन झारखंड सरकार यहां के माटी, नौजवानों एवं किसानों के हक को लूटने में लगी है.
इस अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ अब्दुल मन्नान ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार की नियति बन गयी है कि माटी और हक के लिए जो आंदोलन करेंगे उस आंदोलनकारी नेताओं को लाठी गोली के बल पर दबा दिया जाता है और झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल में डाल दिया जाता है. उन्होंने कहा कि इसका जीता जागता प्रमाण खूंटी, बड़कागांव, गोला, गोडडा की गोली कांड एवं लाठी चार्ज की घटना है. उसकी एक महत्वपूर्ण कड़ी है विधायक प्रदीप यादव जैसे संघर्षशील नेता को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा दिया गया. उन्होंने कहा कि 18 मई से पूर्व 16 मई को राज्यभर में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. मौके पर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य कार्तिक रजक, अजय कुमार मंडल, सतीश सिंह, जसीम अंसारी, पवन मांझी, रकीब मौलाना, सफाउद्दीन अंसारी, नंदकिशोर महतो, मुख्तार आलम, जितेन कोल, रवि हेंब्रम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola