धारा 144 के बाद भी सिंचाई विभाग परिसर में बनाया मकान
Updated at : 07 May 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

पवन कुमार महतो पर जबरन कब्जा का लगाया आरोप सीओ ने कहा : शीघ्र हटेगा जमीन से अतिक्रमण महगामा : महगामा के सिंचाई विभाग परिसर में सरकारी जमीन का अतिक्रमण किये जाने का मामला सामने आया है. धारा 144 लागू होने के बाद भी गांव के पवन कुमार महतो मकान बना कर घेराबंदी भी कर […]
विज्ञापन
पवन कुमार महतो पर जबरन कब्जा का लगाया आरोप
सीओ ने कहा : शीघ्र हटेगा जमीन से अतिक्रमण
महगामा : महगामा के सिंचाई विभाग परिसर में सरकारी जमीन का अतिक्रमण किये जाने का मामला सामने आया है. धारा 144 लागू होने के बाद भी गांव के पवन कुमार महतो मकान बना कर घेराबंदी भी कर ली है. इसको लेकर विभाग के पदाधिकारी व कर्मी सहमे हैं. इससे पहले भी इस जमीन में विवाद हुआ था. गोड्डा के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार झा ने विवाद को समाप्त कराया था. कार्यपालक अभियंता नरेश प्रसाद मंडल ने बताया कि सिंचाई विभाग की जमीन दो एकड़ सात डिसमिल जमीन है.
पूर्व में ही मुआवजा दिया गया. सरकार ने पूर्व में ही अधिग्रहण किया है. अब जानबूझ कर मामले को उलझाया जा रहा है. जबरन घेरने का आरोप पवन महतो पर लगा है. इधर सीओ उदय कुमार ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण मुक्त करा दिया जायेगा. वहीं पवन महतो ने बताया कि उनकी कोई भी जमीन भी सिंचाई विभाग को नहीं दी गयी है. न ही मुआवजा लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




