दो बाइक में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

Updated at : 07 May 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के डाकबंगला के समीप दो मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से गंभीर रूप से घायल हकीम मियां की मौत शनिवार देर शाम हो गयी. मृतक नारायणपुर के पाेखरिया गांव के रहने वाले बताये जाते हैं. बताया जा रहा है कि हाकिम मियां अपने घर पोखरिया से नारायणपुर बाजार जा रहे […]

विज्ञापन

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के डाकबंगला के समीप दो मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से गंभीर रूप से घायल हकीम मियां की मौत शनिवार देर शाम हो गयी. मृतक नारायणपुर के पाेखरिया गांव के रहने वाले बताये जाते हैं. बताया जा रहा है कि हाकिम मियां अपने घर पोखरिया से नारायणपुर बाजार जा रहे था. इसी क्रम में एक अन्य मोटरसाइकिल नारायणपुर तरफ से आकर सीधे हाकिम मियां की मोटरसाइकिल से टकराया गयी.

हकीम वहीं गिर गये. आनन फानन में आस पास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए नारायणपुर सीएचसी में भरती कराया. लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में जबरदस्त चोट लगी थी. खून भी काफी बह चुका था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola