महेंद्र मंडल को हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2017 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

करमाटांड़ व हैदराबाद पुलिस की मुरलीडीह में संयुक्त छापेमारी जामताड़ा / विद्यासागर : साइकर क्राइम मामले में हैदराबाद पुलिस ने करमाटांड़ थाना पुलिस के सहयोग से मुरलीडीह गांव में छापा मारा और साइबर अपराेपित महेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया. महेंद्र पर हैदराबाद निवासी ठेला चालक शंकर प्रसाद के बैंक खात से 1.70 लाख रुपये उड़ाने […]
विज्ञापन
करमाटांड़ व हैदराबाद पुलिस की मुरलीडीह में संयुक्त छापेमारी
जामताड़ा / विद्यासागर : साइकर क्राइम मामले में हैदराबाद पुलिस ने करमाटांड़ थाना पुलिस के सहयोग से मुरलीडीह गांव में छापा मारा और साइबर अपराेपित महेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया. महेंद्र पर हैदराबाद निवासी ठेला चालक शंकर प्रसाद के बैंक खात से 1.70 लाख रुपये उड़ाने का आरोप है. इस मामले में हैदराबाद सिटी थाना में थाना कांड संख्या 288/16 दर्ज है. यह मामला पीड़ित हैदराबाद निवासी शंकर प्रसाद ने दर्ज कराया था.
रविवार को हैदराबाद पुलिस ने आरोपित महेंद्र मंडल को उसकी मोबाइल दुकान से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कई फर्जी सीम, नगद राशि, मोबाइल भी जब्त किया है. वहीं पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है. पुलिस पता लगा रही है कि महेंद्र के दो अन्य साथी है, जिसके एकाउंट में भी राशि जमा हुआ था.
महेंद्र ने देवघर बिग बाजार से किया था शॉपिंग : साइबर क्राइम के आरोपित महेंद्र मंडल ने देवघर के बिग बाजार से करीब एक लाख रुपये शॉपिंग की थी.
महेंद्र मंडल को हैदराबाद…
साथ ही जामताड़ा बाजार से आरोपित ने करीब 50 हजार रुपये का सामान खरीदा था. आरोपित ने देवघर बिग बाजार से कीमती कपड़ा, मोबाइल सहित अन्य सामान की खरीदारी की थी.
ठेला चालक शंकर ने पुत्री के शादी के लिए जमा किया था पैसा : हैदराबाद पुलिस ने बताया कि पीड़ित हैदराबाद सिटी निवासी ठेला चालक शंकर प्रसाद ने ठेला चलाकर अपनी पुत्री के शादी के लिए 1.70 लाख जमा किया था. महेंद्र ने फरजी बैंक अधिकारी बनकर शंकर के एकाउंट में जमा राशि को उड़ा लिया. जैसे ही शंकर प्रसाद को इसकी जानकारी मिली, उसी समय उसकी मौत हो गयी. यह मामला 2016 का है.
साइबर क्राइम
आरोपित ने हैदराबाद निवासी ठेला चालक के खाता से उड़ाया था 1.70 लाख
राशि हैक की खबर सुनते ही ठेला चालक शंकर की हो गयी थी मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




