सुहागिनों ने किया मंगल पाठ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

सजाया गया रानीसती दादी जी का मंिदर व मंगलपाठ करतीं महिलाएं. फोटो। प्रभात खबर जामताड़ा : अखंड ज्योति, भजन, गीत व मंगल के साथ दुमका रोड रानीसती मंदिर में दादी जी की पूजा-अर्चना की गई. मारवाड़ी महिला समिति द्वारा मंगल पाठ का आयोजन किया गया. दादी जी का पूजा-अर्चना 56 भोग लगा कर किया गया. […]
विज्ञापन
सजाया गया रानीसती दादी जी का मंिदर व मंगलपाठ करतीं महिलाएं. फोटो। प्रभात खबर
जामताड़ा : अखंड ज्योति, भजन, गीत व मंगल के साथ दुमका रोड रानीसती मंदिर में दादी जी की पूजा-अर्चना की गई. मारवाड़ी महिला समिति द्वारा मंगल पाठ का आयोजन किया गया. दादी जी का पूजा-अर्चना 56 भोग लगा कर किया गया. विशेष श्रृंगार के साथ गायक संजय केडिया की भजन में सुहागिनों ने जम कर ठुमका लगाया.
उनकी भजन पर भक्ती विभोर हो उठे श्रद्धालु व सुहागन महिलाओं ने पांच घंटे तक मंगल पाठ कर रानीसती दादी जी के जीवन दर्शन का उल्लेख किया. बताते चलें कि गुरुवार को सुबह विशेष पूजा और शाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया है. परितोष अंजली ग्रुप द्वारा किया जायेगा. मौके पर जुगल गुटगुटिया, मिंटु आग्रवाल, राजू डालमिया, दिनेश हलुवाई, अनिक नारनोलिया, किरण देवी, मीरा डोकानिया, सीमा हलुवाई, रितिका गुटगुटिया, कोमल डोकानिया, मधु गुटगुटिया सहित अन्य महिला शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




