सीएम के जनसंवाद में नहीं आया एक भी मामला

Published at :31 Aug 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम के जनसंवाद में नहीं आया एक भी मामला

जामताड़ा नगर : बीते छह महीने से सीएम के जनसंवाद में जामताड़ा पुलिस प्रशासन की ओर से कोई मामला नहीं आने पर सीएम ने मंगलवार को वीसी में एसपी को बधाई दी है. मंगलवार को हुए वीसी में सीएम ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि जिले के जितने भी स्कूल है उन सभी स्कूलों […]

विज्ञापन

जामताड़ा नगर : बीते छह महीने से सीएम के जनसंवाद में जामताड़ा पुलिस प्रशासन की ओर से कोई मामला नहीं आने पर सीएम ने मंगलवार को वीसी में एसपी को बधाई दी है. मंगलवार को हुए वीसी में सीएम ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि जिले के जितने भी स्कूल है उन सभी स्कूलों में सभी शिक्षकों की बड़ी तसवीर आधार कार्ड के साथ लगायी जायेगी. ताकि वैसे शिक्षक जो खुद स्कूल नहीं जाते और हजार दो हजार पर दूसरे शिक्षक को रख उसे पढ़ाने के लिये कहते हैं. उस पर अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया. मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त कुमार मिथलेश, जिला शिक्षा पदाधिकारी नारायण विश्वास, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय शंकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश, मुख्यालय डीएसपी जयदीप लाकड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola