हाइस्कूलों के प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक दो चरणों में

Published at :26 Aug 2016 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
हाइस्कूलों  के प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक दो चरणों में

जामताड़ा : जिला के हाई स्कूलों के प्राचार्य के साथ दो चरण में जिला शिक्षा पदाधिकारी मासिक बैठक करेंगे. सर्वशिक्षा अभियान के सभागार में 26 अगस्त को जामताड़ा, करमाटांड़ व नारायणपुर प्रखंडों के प्राचार्य के साथ में मासिक समीक्षा बैठक होगी. समय का निर्धारण 11 बजे किया गया है. जबकि नाला, कुंडहित व फतेहपुर के […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जिला के हाई स्कूलों के प्राचार्य के साथ दो चरण में जिला शिक्षा पदाधिकारी मासिक बैठक करेंगे. सर्वशिक्षा अभियान के सभागार में 26 अगस्त को जामताड़ा, करमाटांड़ व नारायणपुर प्रखंडों के प्राचार्य के साथ में मासिक समीक्षा बैठक होगी. समय का निर्धारण 11 बजे किया गया है. जबकि नाला, कुंडहित व फतेहपुर के प्राचार्यों के साथ 27 अगस्त को होगी. डीइओ नारायण विश्वास ने कहा कि मासिक समीक्षा बैठक में हाईस्कूल के प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के प्राचार्य और कस्तूरबा विद्यालय के वार्डन हिस्सा लेंगे.

बैठक में शामिल होने के लिए सभी प्राचार्य को सूचित किया गया है कि पोशाक, पाठ्य पुस्तक एवं कॉपी वितरण से संबंधित वित्तीय प्रतिवेदन लाना अनिवार्य है. साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र संलग्न भी करने का निर्देश दिया है. बैठक में बैंक खाता, आधार पंजी का रिपोर्ट भी देने का निर्देश दिया है.

विद्यालय में उपलब्ध खेल सामग्रियों की सूची तथा खेल मैदान के स्थिति की रिपोर्ट बैठक के जरिये जमा करने को कहा गया है. उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कार्यरत प्राथमिक संकाय के शिक्षक तथा पारा शिक्षक का पदस्थापना विवरणी बैठक में संलग्न करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola