कर्मियों से एकजुट होने का आह्वान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2016 3:13 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित 11 सितंबर को आयोजित होने वाली अधिवेशन को सफल बनाने का निर्णय 26 अगस्त से सभी प्रखंडों में कर्मचारी से मुलाकात करने का कार्यक्रम जामताड़ा : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक रेडक्रॉस सभागार में रविवार को आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के राम किंकर चौधरी […]
विज्ञापन
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित
11 सितंबर को आयोजित होने वाली अधिवेशन को सफल बनाने का निर्णय
26 अगस्त से सभी प्रखंडों में कर्मचारी से मुलाकात करने का कार्यक्रम
जामताड़ा : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक रेडक्रॉस सभागार में रविवार को आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के राम किंकर चौधरी ने की. इस दौरान 11 सितंबर को आयोजित होने वाली अधिवेशन को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. जिले के सभी विभाग के समस्याओं पर चर्चा की गयी. जिसमें प्रमुख विभाग स्वास्थ्य, शिक्षा, एएनएम, जीएनएम, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, एमपीडब्ल्यू, सहिया साथी,
आंगनबाड़ी सेविका, मनरेगा कर्मचारी, जनसेवक, राजस्व कर्मचारी सभी विभागों में पदस्थापित कर्मियों की समस्या पर भी विचार किया गया. श्री चौधरी ने कहा कि इन समस्याओं पर भी काम करेंगे. हमारे सहकर्मी के साथ जो गलत किया जा रहा है. उसका विरोध करेंगे. हमारी एकता ही ताकत है. 11 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को हम लोगों को मिल कर सफल बनाना है. कुछ लोग गुमराह करने का प्रयास करेंगे,
लेकिन उनकी बातों को नजर अंदाज कर हमें अपना काम करना है. 26 अगस्त से 02 सितंबर तक हम लोग जिले के सभी प्रखंडों में अपने कर्मचारी से मुलाकात करने का कार्यक्रम चलायेंगे. वहीं स्वागत समिति के अध्यक्ष राम किंकर चौधरी, संयुक्त स्वागत मंत्री रेखा कुमारी, स्वागत मंत्री सुधीर कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष शिव कुमार हेंब्रम, उपाध्यक्ष समीर कुमार घोष एवं राज्य सचिव अशोक कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष सुरेश हाजरा को बनाया गया.
श्री चौधरी ने बताया कि 25 अगस्त को रेडक्रॉस में बैठक आयोजित की जायेगी. जिसमें पंचायत सचिव के जिला संघ का गठन किया जायेगा. साथ ही अधिवेशन की तैयारी पर समीक्षा की जायेगी. इस अवसर पर दिलीप हेंब्रम, हरेंद्र पंडित, कृष्णा मंडल, कृष्णा महतो, संतोष मंडल, कमल किशोर, रेखा कुमारी, समीर घोष, विकास कुमार, महेश सिंह, सुधीर मंडल, अशोक चौधरी, सुरेश हाजरा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




