लापरवाही बरतने वाली सहिया पर होगी कार्रवाई

जामताड़ा : स्वास्थ्य विभाग के सभागार में डीपीसी पंकज कुमार ने बीटीटी, साथी सहिया तथा सहिया के साथ बैठक कर संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, ममता वाहन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की. कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के दीवार पर लिखी ममता वाहन की फोटोग्राफी जल्द से जमा कर दें. जिन सहियाओं को जो लक्ष्य दिया […]
जामताड़ा : स्वास्थ्य विभाग के सभागार में डीपीसी पंकज कुमार ने बीटीटी, साथी सहिया तथा सहिया के साथ बैठक कर संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, ममता वाहन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की. कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के दीवार पर लिखी ममता वाहन की फोटोग्राफी जल्द से जमा कर दें. जिन सहियाओं को जो लक्ष्य दिया गया है उसे पूरा करने का निर्देश दिया. जो सहिया काम में लापरवाही बरत रही है
उनकी सूची बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. ताकि उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाय. इस अवसर पर एसटीटी सुशांत मिश्रा, बीटीटी अवध राम, सुबोध मंडल, मरजीना खातून, तनुश्री लायक, प्रदीप कर, लक्ष्मी मंडल, सुनील यादव, शांतिलता हेंब्रम, प्रजीत कुमार, बबीता भुंई, प्रियंका किस्कू, निरोजनी सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




