इरफान के लिखित जवाब को कोर्ट ने स्वीकारा

जामताड़ा/रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्रा की अदालत ने गुरुवार को चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रतिवादी के लिखित जवाब को स्वीकार कर लिया. प्रतिवादी के जवाब पर आगे सुनवाई होगी. अदालत ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई ग्रीष्मावकाश के बाद होगी. मालूम हो कि प्रार्थी वीरेंद्र मंडल ने चुनाव याचिका […]
जामताड़ा/रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्रा की अदालत ने गुरुवार को चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रतिवादी के लिखित जवाब को स्वीकार कर लिया. प्रतिवादी के जवाब पर आगे सुनवाई होगी. अदालत ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई ग्रीष्मावकाश के बाद होगी. मालूम हो कि प्रार्थी वीरेंद्र मंडल ने चुनाव याचिका दाखिल की है. उन्होंने विधायक इरफान अंसारी के निर्वाचन को चुनाैती दी है. प्रार्थी ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रतिवादी के निर्वाचन को निरस्त करने की मांग की है. पिछले दिनों मामले की सुनवाई हुई थी जिसपर कोर्ट ने इरफान अंसारी से जवाब मांगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




