बस स्टैंड का शौचालय शीघ्र चालू हो: डीसी

जामताड़ा : गुरुवार को उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद् के साथ बैठक की. बैठक कर उपायुक्त ने जामताड़ा और मिहिजाम के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया की शहर में किसी भी हाल में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिये. कहा : बंद पड़े चापानल को शीघ्र चालू […]
जामताड़ा : गुरुवार को उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद् के साथ बैठक की. बैठक कर उपायुक्त ने जामताड़ा और मिहिजाम के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया की शहर में किसी भी हाल में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिये. कहा : बंद पड़े चापानल को शीघ्र चालू करें.
उन्होंने जामताड़ा बस स्टैंड में बंद पड़े शौचालय को अविलंब चालू करने का निर्देश दिया. साथ ही शौचालय में पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. नगर पंचायत कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार व मिहिजाम नगर परिषद् कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




