सुर व संगीत के संगम में नहाया जामताड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा महोत्सव . रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन, दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, मंत्री लोइस मरांडी भी पहुंचीं जामताड़ा : जोहार जामताड़ा महोत्सव में बुधवार को भारतीय संस्कृति की धूम रही. बुधवार को तीन दिवसीय महोत्सव के अवसर पर बॉलीवुड कलाकारों के साथ स्थानीय व बांग्ला कलाकारों ने जलवे बिखेरे. चांदनी, बाजीगर, डर, दीवाना, […]
विज्ञापन
जामताड़ा महोत्सव . रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन, दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, मंत्री लोइस मरांडी भी पहुंचीं
जामताड़ा : जोहार जामताड़ा महोत्सव में बुधवार को भारतीय संस्कृति की धूम रही. बुधवार को तीन दिवसीय महोत्सव के अवसर पर बॉलीवुड कलाकारों के साथ स्थानीय व बांग्ला कलाकारों ने जलवे बिखेरे.
चांदनी, बाजीगर, डर, दीवाना, खलनायक सहित 45 से अधिक हिंदी-भोजपुरी फिल्मों में अपनी आवाज की जादू बिखेरने वाले बॉलीवुड गायक विनोद राठौर जैसे ही मंच पर आये गांधी मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. दर्शकों ने करतल ध्वनि से अपने स्टार गायक का स्वागत किया. खचाखच भड़े स्टेडियम में हर ओर से नायक नहीं खलनायक गाने की डिमांड होने लगी. बिनोद राठौर ने भी दर्शकों की मांग को नजरअंदाज नहीं कर पाये.
खलनायक फिल्म में खलनायक की भूमिका वाले संजय दत्त की आवज में खलनायक डायलॉग का आगाज करते हुए कहा जामताड़ावासियों आपके लिए बिनोद राठौर खलनायक बनने के लिए तैयार हैं. बिनोद राठौर ने जैसे ही नायक नहीं खलनायक गाना शुरु किया स्टेडियम झूम उठा. युवा जहां थे वहीं उठकर थिरकने लगे. पूरा स्टेडियम खलनायक शब्द के शोर से गूंज उठा. श्रोता भाव-विभोर होकर नाचने लगे. उसके बाद बॉलीवुड गायक ने दीवाना फिल्म के गाने -कोई न कोई चाहिए प्यार करने वाला…, चोली के पीछे क्या है…, यारा यो यारा…, तु मेरी चांदनी जैसे एक से बढ़कर एक गाने गा कर श्रोताओं को देर रात तक खूब झुमाया. इस अवसर पर बॉलीवुड हास्य कलाकर सिराज खान ने लोगों को खूब हंसाया. उनके एक से बढ़ कर एक कॉमेडी पर दर्शक लोट-पोट हो गये.
आतिशबाजी के साथ तीन दिवसीय जोहार जामताड़ा महोत्सव का समापन
देश के विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देख ऐसा लगा जैसा पूरा भारतीय संस्कृति जामताड़ा के गांधी स्टेडियम में उतर आया हो. तीन दिनों तक चले महोत्सव में लोगों का खूब मनोरंजन किया. इस अवसर पर तीन दिवसीय जोहार जामताड़ा कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई.
समापन समारोह में समाज व परिवार कल्याण मंत्री लोइस मरांडी भी उपस्थिति थी. इस अवसर पर उन्होंने जामताड़ावासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी साथ जामताड़ा के विकास में सभी के सहयोग की अपील की. समापन के अवसर पर खूब आतिशबाजी भी हुई. खचाखच भरा स्टेडियम ऐसा लग रहा था जैसे पूरा जामताड़ा उतर गया हो. करतल ध्वनि और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्टेडियम गूंज उठा. लोग झूमते हुए भाव-विभोर हो गये. इसी के साथ तीन दिवसीय जोहार जामताड़ा लोगों को यादगार पल दे गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




