चिकित्सा सेवा संघ जामताड़ा जिला इकाई का हुआ गठन

Published at :26 Apr 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सा सेवा संघ जामताड़ा जिला इकाई का हुआ गठन

जामताड़ा कोर्ट : झारखंड स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा संघ जामताड़ा जिला इकाई का गठन किया गया. सर्वसम्मति से संरक्षक के पद पर डॉ एके चक्रवर्ती, डॉ मधुवाला सिन्हा, डॉ एके घोष तथा अध्यक्ष के पद पर डॉ मार्शल आइन, सचिव डॉ अशोक कुमार का निर्विरोध चयन किया गया. पुराने सदर अस्पताल में आयोजित बैठक में गोड्डा […]

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट : झारखंड स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा संघ जामताड़ा जिला इकाई का गठन किया गया. सर्वसम्मति से संरक्षक के पद पर डॉ एके चक्रवर्ती, डॉ मधुवाला सिन्हा, डॉ एके घोष तथा अध्यक्ष के पद पर डॉ मार्शल आइन, सचिव डॉ अशोक कुमार का निर्विरोध चयन किया गया. पुराने सदर अस्पताल में आयोजित बैठक में गोड्डा के चिकित्सक बी जायसवाल के साथ बीते दिनों हुई घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की गयी.

उतराखंड के डॉ एके सिंह के हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए डाक्टरों की सुरक्षा की मांग और अन्य राज्यों की तरह ही झारखंड राज्य में मेडिकल प्राटेक्ट एक्ट लागू की जाये. उपाध्यक्ष के पद पर अल्फ्रेड मूर्मू ,डॉ मंजुला मूर्मू, सह सचिव डॉ अरविंद कुमार दास,को बनाया गया. इसके अलावे जिले के अन्य डाक्टरों को संघ में प्रमुख स्थान दिया गया है. डॉ आर लीली, डॉ दिनेष कुमार, डॉ निलेश कुमार, सहित कई चिकित्सक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola