जनप्रतिनिधियों से मन से कार्य करने की अपील

नारायणपुर : प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायती राज्य दिवस के अवसर पर ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसके प्रसारण को प्रखंड के सभी पंचायतों में टेलीविजन के नाम से प्रसारित किया गया. इसको लेकर सभी पंचायत भवनों में विशेष व्यवस्था की गयी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायत को सशक्त […]
नारायणपुर : प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायती राज्य दिवस के अवसर पर ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसके प्रसारण को प्रखंड के सभी पंचायतों में टेलीविजन के नाम से प्रसारित किया गया. इसको लेकर सभी पंचायत भवनों में विशेष व्यवस्था की गयी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायत को सशक्त बनाने एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को अहम बताते हुए पूरे मन से कार्य करने की बात कही.
पंचायत भवन में कार्यक्रम की बाद जनप्रतिनिधियों ने प्रतिज्ञा ली. कहा कि हमें पांच वर्ष का कार्यकाल अपने देश के देना है. कार्यक्रम के सफल संचालन के प्रखंड कार्यालय के द्वारा पर्यवेक्षक को भी लगाया गया था. मौके पर पंचायत सचिव हरिलाल सोरेन, एसद अंसारी, आजाद अंसारी, सिकंदर अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




