16 चापानल खराब, जल संकट गहराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2016 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

कैथिया पंचायत का कैथिया गांव कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है. गांव की 2500 की आबादी चार चापानल के प्यास बुझाती है. घरों का पानी सड़क पर बहता रहता है. इससे लोगों के बीच संक्रमण का खतरा बना रहता है. पंचायत प्रतिनिधि परेशानी को जानते हुए भी उदासीन बने हुए हैं. बसंतराय : प्रखंड […]
विज्ञापन
कैथिया पंचायत का कैथिया गांव कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है. गांव की 2500 की आबादी चार चापानल के प्यास बुझाती है. घरों का पानी सड़क पर बहता रहता है. इससे लोगों के बीच संक्रमण का खतरा बना रहता है. पंचायत प्रतिनिधि परेशानी को जानते हुए भी उदासीन बने हुए हैं.
बसंतराय : प्रखंड के कैथिया पंचायत के कैथिया गांव के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. ग्रामीणों के समक्ष इस कड़कती गरमी में पीने के पानी को लेकर जद्दोजहद कर रहे हैं. गांव के 20 में से 16 चानानल है खराब है.
चार चापानल के सहारे ही ग्रामीण प्यास बुझाते हैं. कई ग्रामीणों को बाहर से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है. ग्रामीण सड़क बिजली तथा नाले की समस्या से परेशान हैं.
ये बातें प्रभात खबर आपके द्वार के तहत एकत्रित होकर ग्रामीणों ने सुनायी. ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन और ना ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पंचायत प्रतिनिधि ही ध्यान दे रहे हैं. ग्रामीणों द्वारा लगातार मामले से अवगत कराये जाने के बावजूद मामले पर कार्रवाई नहीं हो पायी है. गांव की आबादी 2500 सौ की है. इसमें 16 सौ से अधिक वोटर है. गांव के कई लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




