पुलिस पर हमला करनेवाले 15 नामजद पर प्राथमिकी

जामताड़ा साइबर ठगी का मामला जामताड़ा : गिरफ्तार किये गये तीन साइबर अपराधियों को जामताड़ा पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. इनका नाम राजेश मंडल, भोला मंडल और सूरज मंडल है तथा तीनों झिलुआ खैरबनी टोला के रहने वाले हैं. उन सभी को बुधवार को छापामारी कर पुलिस ने गिरफ्तार की थी. गुरुवार को […]
जामताड़ा साइबर ठगी का मामला
जामताड़ा : गिरफ्तार किये गये तीन साइबर अपराधियों को जामताड़ा पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. इनका नाम राजेश मंडल, भोला मंडल और सूरज मंडल है तथा तीनों झिलुआ खैरबनी टोला के रहने वाले हैं. उन सभी को बुधवार को छापामारी कर पुलिस ने गिरफ्तार की थी. गुरुवार को प्रेसवार्ता में एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने कहा कि 13 अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने, अटेम्पट टू मर्डर सहित अन्य मामला दर्ज किया गया है. 25-30 अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है.
साइबर अपराधियाें के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई : एसडीपीओ ने कहा कि साइबर अपराधियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायेगा. पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार छापामारी टीम बनायी गयी है.
पुलिस पर हमला…
बुधवार को जामताड़ा एसआइ राजेश कुमार सिंह, करमाटांड़ एसआइ सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी नारायणपुर एवं करमाटांड़ एएसआइ हिरु मिंज के नेतृत्व में छापामारी टीम झिलुआ खैरबनी टोला में छापामारी करने की गयी थी. पुलिस टीम को देखकर अपराधी भागने लगे. एक अपराधी राजेश मंडल पकड़ा गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर ली. इसके बाद साइबर अपराधियों तथा ग्रामीणों ने मिलकर लाठी, डंडे से लैस होकर राजेश को छुड़वाने के लिए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने पत्थरबाजी भी की. पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया. कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये हैं. हमला और धरपकड़ के क्रम में एक इंसास का मैगजिन भी क्षतिग्रस्त हो गया है.
प्राथमिकी दर्ज : नारायणपुर थाना कांड संख्या 55/16 के तहत भादवि की धारा 147/148/149/323/325/307/332/333/353/427 में अभियुक्त बनाया गया है. जिसमें 13 नामजद एवं 20-25 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी 20 अप्रैल को दर्ज की गयी है.
इस नंबर से फोन आए तो तुरंत दें पुलिस को जानकारी
एसडीपीओ ने कहा कि पकड़े गये साइबर अपराधी राजेश मंडल के पास से तीन मोबाइल जब्त की गयी है. इसका नंबर है- 7542967703 एवं 9939207021. इन मोबाइल नंबर से जहां-जहां डायल किये गये हैं इससे लगता है कि ये बड़ी घटना को अंजाम देने के जुगाड़ में थे. इसकी जांच चल रही है. अगर मामला सही साबित हुआ तो इन पर साइबर ठगी का भी मामला दर्ज किया जायेगा. अगर इन मोबाइल नंबर से किसी को फोन आये तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें.
जागरुकता लाने की जरूरत
एसडीपीओ ने कहा कि साइबर अपराध पर नियंत्रण सिर्फ पुलिस कार्रवाई से संभव नहीं है. इसके लिए लोगों को भी जागरुक होना होगा. घटना होने के बाद लोग पुलिस के पास आते हैं. अगर समय रहते पुलिस को इत्तला करें, तो इस अपराध पर बहुत हद तक नियंत्रण संभव है.
25 अज्ञात पर एफआइआर
गिरफ्तार तीनों आरोपित भेजे गये जेल
सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




