सब्जी दुकान में घुसी बस, बाल-बाल बचे ग्राहक व दुकानदार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रक ने पीछे से मारी थी बस को ठोकर हंसडीहा : हंसडीहा के मुख्य चौराहे पर गुरुवार को एक सब्जी की दुकान में बस घुस गयी. हालांकि इस हादसे में दुकान में सब्जी लेने आये ग्राहक और खुद दुकानदार बाल-बाल बच गये हैं. यह हादसा चौक पर दुमका-रामगढ़ सड़क मार्ग पर हुआ. बस एक ट्रक […]
विज्ञापन
ट्रक ने पीछे से मारी थी बस को ठोकर
हंसडीहा : हंसडीहा के मुख्य चौराहे पर गुरुवार को एक सब्जी की दुकान में बस घुस गयी. हालांकि इस हादसे में दुकान में सब्जी लेने आये ग्राहक और खुद दुकानदार बाल-बाल बच गये हैं. यह हादसा चौक पर दुमका-रामगढ़ सड़क मार्ग पर हुआ. बस एक ट्रक द्वारा ठोकर लगने के बाद सब्जी की दुकान में जा घुसी थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त बस रामगढ़ की ओर जाने के लिये खड़ी थी, तभी पीछे से एक ट्रक ने जोरदार धक्का मारा़
जिससे बस में धक्का लगने के साथ ही बस स्टार्ट हो गया और बगल में राजीव साह की सब्जी की दुकान में जाकर घुस गयी. जहां कई ग्राहक सब्जी ले रहे थे, लेकिन वे और दुकानदार सुरक्षित रहे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना दिन के 11 बजे की है. उक्त ट्रक बौंसी की ओर से आ रहा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




