जामताड़ा महोत्सव में बॉलीवुड के स्टार बिखेरेंगे जलवे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

25 से 27 तक होगा कार्यक्रम, आकर्षण के केंद्र में होंगे बॉलीबुड के गायक अमन तीखा जामताड़ा : जामताड़ा जिला की 17 वीं स्थापना दिवस जिले के लोगों के लिए इस बार यादगार पल होगा. स्थापना दिवस पर 25 लेकर 27 तक जामताड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों, देश के प्रख्यात […]
विज्ञापन
25 से 27 तक होगा कार्यक्रम, आकर्षण के केंद्र में होंगे बॉलीबुड के गायक अमन तीखा
जामताड़ा : जामताड़ा जिला की 17 वीं स्थापना दिवस जिले के लोगों के लिए इस बार यादगार पल होगा. स्थापना दिवस पर 25 लेकर 27 तक जामताड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों, देश के प्रख्यात हास्य व्यंग्य के कवि के साथ झारखंड की सांस्कृतिक छटा की झलक भी होगी. स्थापना दिवस समारोह की जोरदार तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. तीन दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है.
वैसी जगह जहां लोग कूड़ा-कचड़ा फेंका जाता है, उन जगहों को चिन्हित कर खुबसूरत पेंटिंग का काम किया जा रहा है. शहर के गांधी मैदान, स्टेशन रोड, बस स्टैंड, इंदिरा चौक सहित दिवाल पर पेंटिंग कराने का काम किया जा रहा है. विभिन्न तरह के पेंटिंग के माध्यम से लोगों संदेश देने का काम किया जा रहा है.
दिवाल पर विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे जा रहे हैं.
25 को मैराथन दौड़ विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार : 25 अप्रैल को सुबह 06 बजे से मैराथन दौड़ किया जायेगा. मैराथन दौड़ में महिला और पुरूष दोनों भाग लेंगे. पुरूष समाहरणालय से गांधी मैदान तक और महिलाएं रानीसती मंदिर से गांधी मैदान तक दौडेंगी.
सभी दौड़ेगा जामताड़ा बढ़ेगा जामताड़ा लिखा श्लोगन वाली टीशर्ट पहन कर दौड़ेंगे. दौड़ में प्रथम विजेता को 05 हजार रुपए का चेक, दूसरे स्थान पर रहे विजेता को 3000 हजार का चेक और तीसरे स्थान पर रहे विजेता को 2000 रुपए का चेक प्रदान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




