लोधरिया भागाबांध में चेक डैम का शिलान्यास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Apr 2016 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

लोधरिया, भागाबांध, भैयाडीह सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों को जल्द हीं मिलेगी सिंचाई सुविधा बेरोजगारों को मिलेंगे रोजगार के अवसर नारायणपुर : लोधरिया भागाबांध, भैयाडीह, शंकरपुर, नारोडीह सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों को जल्द ही कृषि के लिए सिंचाई की सुविधा के साथ-साथ रोजगार के भी अवसर मिलेंगे. रविवार को लोधरिया भागाबांध में […]
विज्ञापन
लोधरिया, भागाबांध, भैयाडीह सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों को जल्द हीं मिलेगी सिंचाई सुविधा
बेरोजगारों को मिलेंगे रोजगार के अवसर
नारायणपुर : लोधरिया भागाबांध, भैयाडीह, शंकरपुर, नारोडीह सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों को जल्द ही कृषि के लिए सिंचाई की सुविधा के साथ-साथ रोजगार के भी अवसर मिलेंगे. रविवार को लोधरिया भागाबांध में स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने लोधरिया भागाबांध जोरिया पर लाखों रुपये की लागत से बनने वाला चेकडैम का शिलान्यास किया.
उन्होंने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया. मौके पर विधायक ने कहा कि इस चेकडैम के बनने के बाद लोधरिया, भागाबांध, भैयाडीह, शंकरपुर, नारोडीह समेत कई गांव के किसानों को कृषि कार्य के लिये सिंचाई की सुविधा मिलेगी. किसानों को खेती के साथ रोजगार का भी सृजन होगा. आसपास के किसानों की कई वर्षों की मांग पूरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




