मनरेगा कर्मियों का लिया गया साक्षात्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Apr 2016 2:59 AM (IST)
विज्ञापन

संविदा के आधार पर होगी नियुक्ति जामताड़ा : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में रविवार को मनरेगा में अधिकारियों व कर्मचारियों की संविदा के आधार पर साक्षात्कार लिया गया. संविदा आधारित नियुक्ति सेवा शर्त एवं कर्तव्य नियमावली 2007 के आलोक में जिला अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए मनरेगा कर्मियों का साक्षात्कार मेधा सूची के आधार […]
विज्ञापन
संविदा के आधार पर होगी नियुक्ति
जामताड़ा : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में रविवार को मनरेगा में अधिकारियों व कर्मचारियों की संविदा के आधार पर साक्षात्कार लिया गया. संविदा आधारित नियुक्ति सेवा शर्त एवं कर्तव्य नियमावली 2007 के आलोक में जिला अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए मनरेगा कर्मियों का साक्षात्कार मेधा सूची के आधार पर लिया गया.
मौके पर उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों से साक्षात्कार लिया. इस मौके पर 10 कनीय अभियंता, 10 रोजगार सेवक तथा एक कंप्यूटर सहायक व तीन लेखा सहायक के लिए साक्षात्कार लिया गया. साक्षात्कार लेने वालों में उपविकास आयुक्त कुमार मिथिलेश, एसी विधानचंद्र चौधरी, जिला सूचना एवं जनसंर्पक पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




