उदासीनता . आवेदन के अभाव में जिप की दुकानों का नहीं हुआ आवंटन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

जर्जर हो रही है दुकानें जामताड़ा : जिला परिषद द्वारा बनायी गयी दुकानों का पूर्ण आवंटन आवेदन का नहीं आने के कारण नहीं हुआ है. विभाग की ओर से कुंडहित, नाला, फतेहपुर तथा करमाटांड़ में कई दुकानें बनायी गयी है. किसी-किसी प्रखंड में तो तीन-चार वर्ष से दुकानें खाली पड़ी है. देखरेख की कमी के […]
विज्ञापन
जर्जर हो रही है दुकानें
जामताड़ा : जिला परिषद द्वारा बनायी गयी दुकानों का पूर्ण आवंटन आवेदन का नहीं आने के कारण नहीं हुआ है. विभाग की ओर से कुंडहित, नाला, फतेहपुर तथा करमाटांड़ में कई दुकानें बनायी गयी है. किसी-किसी प्रखंड में तो तीन-चार वर्ष से दुकानें खाली पड़ी है. देखरेख की कमी के कारण किसी-किसी दुकान का शटर भी खराब हो गया है. कहीं-कहीं टूट-फूट कर दुकानें जर्जर हो रही है, लेकिन जिला परिषद का ध्यान इस ओर नहीं है.
जिला परिषद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर के धसनिया एवं चापुड़िया में 10-10 दुकानें बनकर तैयार है. बावजूद दुकानें आवंटित नहीं की गयी है. वहीं कुंडहित में 42 दुकानें कई वर्ष पहले बनी है, जिसमें से 26 दुकानों को अभी तक आवंटित किया गया है. करमाटांड़ में 10 दुकानें बनी है. जिसमें से आठ दुकानें आवंटित है तथा नाला में 18 दुकानों में से नौ दुकानें आवंटित है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कहीं-कहीं दुकान का अधिक किराया एवं जमानत की राशि अधिक रहने से भी स्थानीय दुकानदार लेने में रुचि नहीं ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




