मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

Published at :11 Apr 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

जामताड़ा : झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को गांधाी मैदान परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ की जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी ने की. उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी शक्ति को संगठन की एकजुटता में लगाना है. जिससे सरकार हार मान जाये. कहा कि यह सरकार बोलती कुछ और […]

विज्ञापन

जामताड़ा : झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को गांधाी मैदान परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ की जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी ने की. उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी शक्ति को संगठन की एकजुटता में लगाना है. जिससे सरकार हार मान जाये. कहा कि यह सरकार बोलती कुछ और करती कुछ है. दो माह बाद भी सरकार नियुक्ति नियमावली स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि

अनुबंध कर्मचारियों का समायोजन किस प्रकार होगा. सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो 17 अप्रैल को दुबारा आंदोलन करने का निर्णय लिया जायेगा. इस लिए सभी अनुबंध कर्मी आपसी मतभेद भुला कर संगठन को मतबुत करें. उन्होंने कहा कि त्रुटिपूर्ण नियमावली में संशोधन नहीं किया तो फिर आंदोलन किया जायेगा. इस अवसर पर बिना मिर्की, गीता हेंब्रम, पूनम कुमारी, बसंती हांसदा, जयमाला, सुजाता, प्रभा, ललिता देवी आदि थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola