विद्यालय में नामांकन अभियान आज से

Published at :08 Apr 2016 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में नामांकन अभियान आज से

जामताड़ा : विद्यालय चलें चलायें अभियान गुरुवार से शुरू हो गया है. अब आठ अप्रैल से विद्यालय स्तर पर नामांकन के साथ-साथ ग्राशिस, विप्रस, माता समिति की बैठक की जायेगी. अभियान की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाना है. अभियान में उन टोलों, मुहल्लों पर ध्यान देने का निर्देश प्राप्त है जहां के बच्चे-बच्चियां विद्यालय से […]

विज्ञापन

जामताड़ा : विद्यालय चलें चलायें अभियान गुरुवार से शुरू हो गया है. अब आठ अप्रैल से विद्यालय स्तर पर नामांकन के साथ-साथ ग्राशिस, विप्रस, माता समिति की बैठक की जायेगी. अभियान की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाना है. अभियान में उन टोलों, मुहल्लों पर ध्यान देने का निर्देश प्राप्त है जहां के बच्चे-बच्चियां विद्यालय से बाहर हैं. वैसे मुहल्लों में प्रभात फेरी निकालकर जागरूक के साथ-साथ बच्चों का नामांकन किया जायेगा.

शांति समिति की बैठक आज
जामताड़ा . राम नवमी को लेकर आज जामताड़ा थाना में शांति समिति की बैठक की जायेगी. जिसके लिए समाज के सभी प्रबुद्ध नागरिकों को बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है.
सभी काम होंगे ऑनलाइन : डीसी
जामताड़ा . उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने गुरुवार को विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि जिले में जितनी भी योजना चल रही है उन सभी की जानकारी ऑनलाइन किया जाना है. कार्यालय में जो भी काम होगा सभी काम ऑन लाइन होगा. मैनुअल कोई भी काम नहीं होगा, अगर किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो उसकी जानकारी के लिये प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा. प्रशिक्षण के जरीय सबों को ऑन लाइन काम करने के बारे में बताया जायेगा. इय अवसर पर एनडीसी प्रवीण चौधरी, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहामान, डीआइओ अभय कुमार सिंह एवं बीडीओ मौजूद थे.
जामताड़ा : मनरेगा कर्मी 31 दिन के हड़ताल के बाद गुुरुवार को काम पर लौट आये. इससे विकास कार्यों में रफ्तार पकड़ने की संभावना है. बता दें कि अपनी मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी हड़ताल पर चले गये थे. इससे मनरेगा का कई काम प्रभावित हो गया था. इस कारण विभाग ने मनरेगा कर्मियों को सात अप्रैल तक कम पर आने का अल्टीमेटम दिया था.
इसके बाद सभी काम पर लौट आये. मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तरुण मंडल ने बताया कि सरकार के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा, ग्रामीण विकास विभाग एवं मनरेका आयुक्त से संघ के प्रतिनिधि की वार्ता हुई. इसमें मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर विभाग ने एक माह का समय मांगा है. इसके बाद संघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है. इनलोगों ने कहा कि सरकार एक माह के अंदर मांग पूरी नहीं करती है तो संघ अंतिम लड़ाई की तैयारी करेगा.
कहा कि मनरेगा कर्मी ग्रामीण मजदूरों से जुड़ा है. हम सभी मजदूरों के प्रति संवेदहीन नहीं बन सकते हैं. हड़ताल से विकास में बाधा आ गयी थी.बीडीओ ने रोजगार सेवकों को दिया निर्देश. वहीं विद्यसागर में प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ प्रभाकर मिर्धा ने रोजगार सेवकों के साथ बैठक की.
इस दौरान सभी ने डोभा निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया. बीडीओ श्री मिर्धा ने कहा कि सभी पंचायतों में अधिक से अधिक डोभा का निर्माण करना है. जिला से दिये गये लक्ष्य को हर हाल में समय पर पूरा करना है. इसके अलावा सभी रोजगार सेवकों को समतलीकरण व तालाब से संबंधित प्रतिवेदन दो दिनों में जमा करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola