मनरेगा कर्मी की हड़ताल जारी

जामताड़ा नगर : सोमवार को मनरेगा कर्मी का हड़ताल 26 वें दिन जारी रहा. जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रमंडलीय प्रभारी नरेश सिन्हा ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा सरकार की इस ताम -झाम से हमलोग डरने वाले नहीं हैं. हमारी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी. जब तक कि हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती है. […]
जामताड़ा नगर : सोमवार को मनरेगा कर्मी का हड़ताल 26 वें दिन जारी रहा. जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रमंडलीय प्रभारी नरेश सिन्हा ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा सरकार की इस ताम -झाम से हमलोग डरने वाले नहीं हैं. हमारी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी. जब तक कि हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती है. हर बार हमलोगों ने आंदोलन किया लेकिन सरकार ने हमें आश्वासन का घोल पिला दिया, लेकिन अब हमलोग न तो झूठा आश्वासन के झांसे में आयेंगे और ना ही इनके किसी दबाव में आयेंगे.
अब लड़ाई करो या मरो की हो गयी है. इतना कम मानदेय में जीवन -यापन चलाना मुश्किल हो गया है. हमलोग दिन रात पूरी ईमानदारी से काम करते है, लेकिन हमलोगों की समस्या से किसी को कुछ लेना देना नहीं है. अब सड़क से सदन तक ही आंदोलन होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




