चौकीदार संघ ने लिया हाईकोर्ट जाने का निर्णय

Published at :04 Apr 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
चौकीदार संघ ने लिया हाईकोर्ट जाने का निर्णय

कुंडहित : बजरंग बली मंदिर प्रांगण में कुंडहित थाना एवं बागडेहरी थाना के सरदारों एवं चौकीदारों की बैठक की गयी. बैठक में झारखंड राज्य सरदार एवं चौकीदार संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध आजाद उपस्थित थे. बैठक में सर्वोच्च न्यायालय में चौकीदारों के विरुद्ध लिये गये निर्णय पर चर्चा हुई. इस निर्णय के विरुद्ध उच्च न्यायालय में […]

विज्ञापन

कुंडहित : बजरंग बली मंदिर प्रांगण में कुंडहित थाना एवं बागडेहरी थाना के सरदारों एवं चौकीदारों की बैठक की गयी. बैठक में झारखंड राज्य सरदार एवं चौकीदार संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध आजाद उपस्थित थे. बैठक में सर्वोच्च न्यायालय में चौकीदारों के विरुद्ध लिये गये निर्णय पर चर्चा हुई. इस निर्णय के विरुद्ध उच्च न्यायालय में जायेंगे. यह निर्णय हमलोगों पर लागू नहीं होता है. नियुक्ति वंश के आधार पर नहीं हुई है.

12 सूत्री मांगों पर 24 जिले के चौकीदार 25 अप्रैल को रांची में बिरसा चौक को जाम करेंगे. इस अवसर पर अकलुल रहमान खान, मुक्तार हुसैन खान, उत्पल कुमार सिंह, कृति सिंह, बीजेंती बाउरी, सीमंत मोची, सपन सिंह, ममता राय, शमराई बागती, बबलू फौजदार, सुकदेव बाउरी, बुधन बाउरी, उत्तम रुई दास आदि थे.

फैसला. पारा शिक्षक संघ की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय
पूर्व अध्यक्ष व सचिव बरखास्त
अनुशासनहीनता के आरोप में प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष व सचिव को बरखास्त कर दिया है. इसके अलावा बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola