आधी आबादी कैसे बने सबल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2016 3:26 AM (IST)
विज्ञापन

बरबादी . उदासीनता का दंश झेल रहा फेडरेशन भवन, देखने वाला कोई नहीं भवन का निर्माण तो हुआ पर उद्देश्य पूरा नहीं हो सका. जिससे आज भी इलाके की आधी आबादी परेशानियों के जंजाल में है और व्यवस्था चुप्पी साधे है. मुरलीपहाड़ी : नारायणपुर प्रखंड परिसर में बना फेडरेशन भवन अपने उद्देश्य में विफल हो […]
विज्ञापन
बरबादी . उदासीनता का दंश झेल रहा फेडरेशन भवन, देखने वाला कोई नहीं
भवन का निर्माण तो हुआ पर उद्देश्य पूरा नहीं हो सका. जिससे आज भी इलाके की आधी आबादी परेशानियों के जंजाल में है और व्यवस्था चुप्पी साधे है.
मुरलीपहाड़ी : नारायणपुर प्रखंड परिसर में बना फेडरेशन भवन अपने उद्देश्य में विफल हो रहा है. भवन 2013 में ही एलियो को हैंडओवर कर दिया गया था. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण भवन का ताला ही नहीं खुला. बताते चलें कि इसका निर्माण 2011 में संप के कमिश्नर संतोष कुमार द्वारा कराया गया था ताकि एसजीएसवाई के महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जा सके. इस संबंध में ग्रामीण मो सफिउल्लाह अंसारी, असरफ, भागीरथ हांसदा, भातु सोरेन, मो रमजान अंसार समेत अन्य ने बताया कि भवन बनने के बाद लगा कि अब लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण से लोगों को आत्मनिर्भर बन सकेंगे. लोगों ने इसे चालू करने की मांग की है.
इस संबंध में विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसजीएसवाई के तहत ग्राम स्तर पर गठित समूहों को मिलाकर एक ग्राम दल का गठन किया जाना था. ग्राम स्तर पर चयनित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को प्रखंड स्तरीय फेडरेशन बना कर इन्हें प्रशिक्षण देना है. लेकिन जब यह चालू ही नहीं हुआ तो यहां प्रशिक्षण कैसे दिया जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में एलीओ निर्मल हेंब्रम ने कहा कि प्रखंड स्तरीय फेडरेशन का गठन कार्य पूरा नहीं हो सका है. जिस कारण इस भवन का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. इसके गठन के बाद इस भवन का इस्तेमाल जिला के निर्देशानुसार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




