टूरिस्ट प्लेस बनेगा विद्यासागर का आवास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2016 3:26 AM (IST)
विज्ञापन

मंगलवार को डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने एसी एवं सभी प्रखंडों के बीडीओ के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से जिले के पर्यटक स्थलों की जानकारी ली. इसके बाद डीसी श्री अग्रहरी ने कहा की हमारे जिला में कई ऐसे स्थान हैं जिसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता […]
विज्ञापन
मंगलवार को डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने एसी एवं सभी प्रखंडों के बीडीओ के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से जिले के पर्यटक स्थलों की जानकारी ली. इसके बाद डीसी श्री अग्रहरी ने कहा की हमारे जिला में कई ऐसे स्थान हैं जिसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है.
इसी कड़ी में उन्होंने सबसे पहले पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के आवास को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया. कहा कि यहां दूसरे जगहों से लोग घूमने आते हैं. साथ ही ये हमारे जिले के लिए गर्व की भी बात है. वहीं लादना डैम को भी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही. कहा कि लादना में बोटिंग की सुविधा भी पर्यटकों को मुहैया करायी जायेगी.
ताकी सरकार को भी इससे राजस्व मिल सके. डीसी श्री अग्रहरी ने कहा की जिले के लोगों के लिए एक बेहतर पर्यटक स्थल एवं मनोरंजन का साधन भी लादना बन सकता है. बैठक में डीपीआर तैयार कर राज्य सरकार को इसकी सूची भेजने का निर्देश दिया.
मौके पर अपर समाहर्ता विधान चंद्र चौधरी, एनडीसी प्रवीण चौधरी, बीडीओ अमित कुमार, प्रभाकर मिर्धा, ज्ञानशंकर जयसवाल, श्यामनारायण सिंह, प्रज्ञा फाउंडेशन के सचिव संतोष कुमार गौरव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
कई मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार
वहीं करमदाहा मेला को राज्यकृत मेला का दर्जा देने की बात कही. नाला स्थित मौलिक्षा मंदिर और पथलघाटा मंदिर के जीर्णोद्धार करने का भी निर्देश दिया. मिहिजाम स्थित कानगोई पहाड़ का डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया. वहीं पर्वत विहार का भी डीपआर तैयार करने का निर्देश जामताड़ा बीडीओ अमित कुमार को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




